The slogan of Mithila Wave

Mithila Wave – एक परंपरा से उठती नई लहर

एक छोटी सी कोशिश है — उस बड़े गर्व को दुनिया तक पहुँचाने की। यह सिर्फ एक ब्रांड नहीं, एक लहर है। एक ऐसी लहर जो माँ के हाथ की रसोई से उठी है और हर दिल तक पहुँचने को बेताब है।

हमारा सफर एक छोटे से गाँव की रसोई से शुरू हुआ — जहाँ माँ मिट्टी के चूल्हे पर धीमी आँच में thekua तल रही थीं। वहीं पहली बार हमें एहसास हुआ कि ये सिर्फ एक पकवान नहीं, एक संस्कार है। उसी दिन मन में ठान लिया कि इसे दुनिया के सामने लाना है — उसी भाव, उसी स्वाद और उसी सादगी के साथ।

हमारा हर product — चाहे वो गुड़ वाला thekua हो या केले के चिप्स — बिल्कुल उसी विधि से तैयार होता है, जैसे हमारे बुजुर्गों के ज़माने में होता था। बिना किसी मिलावट, बिना किसी shortcut के — सिर्फ खालिस स्वाद और सच्चा अपनापन।